― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेसीआई क्लासिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अधिकारिक यात्रा संपन्न

जेसीआई क्लासिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अधिकारिक यात्रा संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक के तत्वाधान में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई। यह यात्रा सिद्दीकपुर से प्रारंभ हुई जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएफएस एमके कार्तिकेयन मंडल अध्यक्ष अभिनव चौरसिया व उप मंडल अध्यक्ष विशाल धोना का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा जेसीआई क्लासिक द्वारा स्थापित स्वागत स्तंभ का अनावरण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए जेसीज चौराहे पर लाया गया जहां संस्था द्वारा आयोजित वार्षिक सस्टेनेबल प्रोग्राम के तहत जीवन रक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यातायात प्रमुख जीडी शुक्ला द्वारा आम जनता के बीच निशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात नगर के एक होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था अध्यक्ष शिवम सिंह द्वारा इस वर्ष संस्था द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेसीआई क्लासिक के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा जेसीआई क्लासिक के कार्यों की प्रशंसा राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचती रहती है। कार्यक्रम में अमित पांडे, राजीव साहू, सौरभ सिंह, आनंद देव वर्मा, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन विशाल गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव योगेश साहू ने किया।

Share Now...