- बैठक में लगभग 20 करोड़ का अनुमानित बजट पास हुआ
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका परिषद चुनाव के बाद प्रथम बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक नपा की नव निर्वाचित अध्यक्ष रचना सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जहां अनुमानित उन्नीस करोड़ का बजट पारित हुआ वहीं कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी प्रदीप गिरी की मौजूदगी में सात सूत्रीय प्रस्ताव पास हुआ। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 का अनुमानित बजट समेत नाला सफाई, प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाने, प्रमुख मार्गों पर नाला नालियों के अनुरक्षण एवं निर्माण, नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, कोतवाली रोड़ पर लगायें गये डिवाइडर को हटाने व विद्युत पोल को किनारे स्थापित करने, नपा कार्यालय भवन एवं सभागार के मरम्मत एवं सभासद कक्ष के नव निर्माण पर प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। वहीं उन्नीस करोड़ इक्कानवें लाख सैतालीस हजार बहत्तर रुपये का अनुमानित बजट पास किया गया। इस दौरान सभी सभासद मौजूद रहे।


