जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत निकाय से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण हेतु नगर पंचायत मड़ियाहूँ द्वारा ग्राम जमलिया में एमआरएफ सेन्टर का निर्माण कार्य कराया गया है जिसका जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया। ग्राम जमलिया में निकाय द्वारा एमआरएफ सेन्टर, एमआरसेन्टर की बाउण्ड्रीवाल व एमआरएफ सेन्टर के सड़क मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया है। उक्त के निर्माण से निकाय से निकलने वाले कूड़े को सीधे एमआरएफ सेन्टर पर भेजा जायेगा। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी रजनीश राय, नगर पंचायत मड़ियाहूँ की अध्यक्ष रूकसाना कमाल, अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार, ग्राम जमलिया के प्रधान, रामनगर के ब्लाक प्रमुख तारा देवी पटेल, खण्ड विकास अधिकारी रामनगर व नगर पंचायत मड़ियाहूँ के समस्त सभागसदगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पटाखा दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, लाइसेंस और स्टॉक की जांच
दीपावली से पहले पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में पुलिस ने पटाखा दुकानों की जांच की। लाइसेंस, स्टॉक और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जांच में अवैध भंडारण नहीं मिला। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने किया एमआरएफ सेन्टर का उद्घाटन

Previous article

