Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसंविधान दिवस संविधान की प्रस्तावना का किया गया वाचन

संविधान दिवस संविधान की प्रस्तावना का किया गया वाचन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक विक्रम ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना के पाठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिष्ठान के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया, जिसे उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा दोहराया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होेंने कहा कि आज जरूरत इस बात है कि जन-जन तक संविधान की जानकारी उससे प्राप्त मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भारतवर्ष के हर नागरिक को जानकारी हो तब जाकर आने वाले दिनों में संविधान दिवस का यह दिन एक उत्सव के रूप में मनाये जाने कि परिकल्पना साकार होगी। हम सभी लोग भारतीय संविधान के द्वारा यानि विधि के शासन के द्वारा शासित होते है, इसका सम्मान हमारा कर्तव्य है। तदोपरान्त सचिव विवेक विक्रम तथा अपर सिविल जज जू.डि. न्यू कोर्ट तृतीय प्रवीण कुमार यादव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मान्यवर कांशीराम इण्टर कालेज शीतलां चौंकियां में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया और उपस्थित बच्चों एवं नागरिकों को हमारे भारतीय संविधान को अपनाए जाने की याद में हर साल 26 नवम्बर को देश में संविध्ाान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संवधिन को 26 नवम्बर को ही अपनाया गया था। वही केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 19 नवम्बर 2015 को घोषणा की थी कि 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रबन्धक डॉ. राजीव रत्न मौर्य, प्रधानाचार्य संतोष कुमार, अध्यापकगण, बच्चें व अन्य नागरिक उपस्थित रहे।