Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजागरूकता रैली निकाल एनसस के छात्रों ने किया साफ सफाई

जागरूकता रैली निकाल एनसस के छात्रों ने किया साफ सफाई

जौनपुर धारा, खुटहन। राज गौरव डिग्री कालेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के छठवें दिन छात्रों के द्वारा जागरूकता रैली निकाल चौराहे पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थल व एक परिषदीय विद्यालय में साफ-सफाई की गई। महाविद्यालय के संस्थापक डॉक्टर ओपी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया। छात्रों ने हाथों में जागरुकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर पूरे बाजार, ब्लाक मुख्यालय और थाना गेट होते हुए चौराहे पर पहुंचे। जहां स्थापित नेताजी की प्रतिमा को जल से धोकर प्रांगण की साफ सफाई की गई। रैली यहां से निकल कर शेरपुर प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची। जहां स्वल्पाहार के बाद छात्र पुनः साफ सफाई में जुट गए। यहां से निकल छात्र महाविद्यालय पहुँचे। जहां एक सभा कर रैली का समापन कर दिया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विजय यादव ने कहा कि स्वयं सेवक और सेविकाएं देश की एकता और अखण्डता बनाए रखने की मजबूत कड़ी हैं। यह हमें देश के महापुरुषों के उच्च आदर्शों को अपने चरित्र में उतारने को प्रेरित करते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चन्द्र पाल, डॉ.अखिलेश चंद्र पाठक, राम प्रसाद शर्मा, राजकेशर यादव, अजय यादव, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।