Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशासनादेश के विपरीत वादों के निस्तारण पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत

शासनादेश के विपरीत वादों के निस्तारण पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत

जौनपुर धारा, केराकत। बेंच द्वारा मनमाने ढंग से वादों के निस्तारण पर बुधवार को महामन्त्री उदयराज कनौजिया की अध्यक्षता में एक बैठक कर तहसील बार संघ के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि अधिवक्ताओं ने बेंच पर आरोप लगाया कि तहसीलदार न्यायालय में पुराने वादों का निस्तारण विधि विरुद्ध करते हुए कोटा पूरा किया जा रहा है, साथ ही मनमाने ढंग से मुकदमे को खारिज किया जा रहा है। वही शासनादेश के बावजूद संक्रमणीय दर्ज नही किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने विधिक तरीके से वादों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। दिए गए समय मे समस्त समस्याओं का निस्तारण कर संघ को अवगत कराने सम्बन्धी बातों पर चर्चा किया। और एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अनिल सोनकर गांगुली, अनुपमा शुक्ला, सुनील वर्मा, अशोक यादव समेत संघ के तमाम अधिवक्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।