― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeदेशजश्न के बीच कोरोना को लेकर भारत ने बढ़ाई सख्ती

जश्न के बीच कोरोना को लेकर भारत ने बढ़ाई सख्ती

नए साल के जश्न के बीच अब भारत ने कोरोना को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के लिए जनवरी का महीना खतरनाक साबित हो सकता है. इसी को देखते हुए आज (1 जनवरी) से भारत में इंटरनेशनल ट्रैवल को लेकर ‘एयर सुविधा’ लागू कर दी गई है. 

इसके साथ ही चीन समेत छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी होगा. यात्रा करने से पहले यात्रियों को अपनी निगेटिव कोरोना रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. ऐसा नहीं करने वालों को भारत में एंट्री नहीं दी जाएगी. सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी. 

भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नए नियम

  • जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड से यात्रा करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर टेस्टिंग से गुजरना होगा. 
  • ‘एयर सुविधा’ को एक बार फिर से जारी कर दिया गया है. इसके तहत सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपने स्वास्थ्य को लेकर एक फॉर्म भरना होगा. 
  • भारत आने वाले सभी यात्रियों को अब अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा. 
  • किसी व्यक्ति में लक्षण पाए जाने पर उसे अलग कर दिया जाएगा और स्पेसिफिक थेरेपी फैसिलिटी में ले जाया जाएगा. 
  • आने वाली हर इंटरनेशनल फ्लाइट के सभी यात्रियों में से 2 प्रतिशत को आगमन पर COVID-19 टेस्ट से गुजरना होगा.
Share Now...