मुंगराबादशाहपुर। नगर के चूड़ी गली में स्थित कार्यालय पर बुधवार की देर शाम को महारानी लक्ष्मीबाई युवा ब्रिगेड द्वारा वीरांगना की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाया। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुए उन्हे याद किया। शिक्षक संतोष गुप्ता ने कहा कि आज भले ही इस दुनिया में वीरांगना लक्ष्मीबाई नहीं हैं। किन्तु उनकी वीर गाथा हम देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हमेशा बना रहेगा। पंडित राधेश्याम दूबे ने कहा कि अब महिलाएं अबला नही सबला है उन्हे लक्ष्मीबाई के पदचिन्हों पर चलना चाहिए तभी उनका सुरक्षा के साथ कल्याण संभव है। निशांत दुबे ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत कर लोग का मनमोह लिया। उक्त अवसर पर राजीव जायसवाल, राहुल गुप्ता, हरिशंकर बाबा, रिया मौर्या, सेजल आदि मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जन्मदिन पर रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन

Previous article

