जौनपुर। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात लखनऊ के आदेश के क्रम में जिले में सीसी टीम/क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा सड़क मार्ग पर हो रहे। दुर्घटना के सम्बंध में रोकथाम हेतु उक्त टीम का प्रशिक्षण देने के उपरांत अपने-अपने थानों में सड़क मार्ग पर चलने वाले दो पहिया-चार पहिया और भारी वाहनो की चेकिंग करना व यातायात के नियमों को जागरूक करना और विधि विरुद्ध पाए जाने वाले चालको व वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाने की प्रक्रिया की जा रही है। इस सम्बंध में सिकरारा थाना के वरिष्ठ यसाई रामनिवास द्वारा अपने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के बरगुदर सिकरारा चौराहा लाला बाजार सहित कई क्षेत्रों में अभियान चलाया और बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे। चालकों को हेलमेट लगाने का सुझाव दिया और यह भी कहा कि आप भी लगाइए जो पीछे बैठा है। उसको भी हेलमेट लगवा ईए और सुरक्षित रहिए तभी यातायात नियमों का पालन हो पाएगा और आप भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब दो पहिया वाहन पर यदि तीन सवारियां देखी गई तो किसी भी हालत से उनको बक्सा नहीं जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पुलिस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान


