Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजनजातीय गौरव वर्ष के अन्तर्गत आदिवासी बच्चों का कैरियर गाइडेंस का प्रशिक्षण

जनजातीय गौरव वर्ष के अन्तर्गत आदिवासी बच्चों का कैरियर गाइडेंस का प्रशिक्षण

सोनभद्र। राजीव गाँधी इंस्टिट्यूट आफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी के डाइरेक्टर प्रोफेसर हरीश हिरानी के कुशल मार्गदर्शन में, अदानी फाऊंडेशन सलाईबनवा और राजीव गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (जायस अमेठी) के संयुक्त तत्वावधान मे भगवान् बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे जनजातीय गौरव वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत आदिवासी नौजवानों के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय सलाईबनवा पर एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी, डॉ.दीपक द्विवेदी और डाक्टर अंकुर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया तथा कार्यक्रम में आदिवासी बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर अदानी फाऊंडेशन के सी एस आर हेड मनोज चौबे, प्रधानाध्यापक श्लेष, दीपा, ज्योति व ग्रामीण उपस्थित रहे।