― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत

ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
Homeउत्तर प्रदेशचोरी के लिए घुसे चोर की दरवाजे में फंस कर मौत

चोरी के लिए घुसे चोर की दरवाजे में फंस कर मौत

‘दरवाजा होए के चाही त अइसन, जवन चोरियो रोके चोर के सजा भी देवे। का करी सीसीटीवी कैमरा जवन ई दरवाजा कए दिहलस’। ये कहना है सारनाथ थाना क्षेत्र के दानियालपुर के लोगों का जहां चोरी के लिए घुसे चोर की दरवाजे में फंस कर मौत हो गई।
सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी के पीछे दानियालपुर स्थित लूम में शनिवार की रात दरवाजे में फंस कर युवक की मौत हो गई। सुबह कूड़ा उठाने आए कर्मी ने देखकर इसकी सूचना मुहल्ले वालो को दी। मौके पर आई पुलिस ने देखा कि करीब तीस वर्षीय युवक दरवाजे में फंसा हुआ है। सात आठ लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ा कर युवक को बाहर निकाला गया। उसकी सांसे थम चुकी थी।
पूछताछ के बाद पता चला कि मृत युवक का नाम जावेद है जो कि पुरानपुल निवासी है। लूम संचालक निजाम ने बताया कि काम न होने के कारण पिछले दो दिन से लूम बंद था। दरवाजे में ऊपर की ओर भुंन्नआसी लगी थी। जावेद ने नीचे से सिर घुसाया होगा। जिसके बाद उसमें फंस कर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जावेद की आदतें ठीक नही थी। कई बार उसे छोटी मोटी चोरी में पकड़ा जा चुका था। लेकिन समझाबुझा कर छोड़ दिया जाता था। उसकी पत्नी तरन्नुम शनिवार रात भर उसका इंतजार करने के बाद सुबह सुबह गुस्सा होकर अपने मायके कोनिया च

‘दरवाजा होए के चाही त अइसन, जवन चोरियो रोके चोर के सजा भी देवे। का करी सीसीटीवी कैमरा जवन ई दरवाजा कए दिहलस’। ये कहना है सारनाथ थाना क्षेत्र के दानियालपुर के लोगों का जहां चोरी के लिए घुसे चोर की दरवाजे में फंस कर मौत हो गई। सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी के पीछे दानियालपुर स्थित लूम में शनिवार की रात दरवाजे में फंस कर युवक की मौत हो गई। सुबह कूड़ा उठाने आए कर्मी ने देखकर इसकी सूचना मुहल्ले वालो को दी। मौके पर आई पुलिस ने देखा कि करीब तीस वर्षीय युवक दरवाजे में फंसा हुआ है। सात आठ लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ा कर युवक को बाहर निकाला गया। उसकी सांसे थम चुकी थी।

पूछताछ के बाद पता चला कि मृत युवक का नाम जावेद है जो कि पुरानपुल निवासी है। लूम संचालक निजाम ने बताया कि काम न होने के कारण पिछले दो दिन से लूम बंद था। दरवाजे में ऊपर की ओर भुंन्नआसी लगी थी। जावेद ने नीचे से सिर घुसाया होगा। जिसके बाद उसमें फंस कर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जावेद की आदतें ठीक नही थी। कई बार उसे छोटी मोटी चोरी में पकड़ा जा चुका था। लेकिन समझाबुझा कर छोड़ दिया जाता था। उसकी पत्नी तरन्नुम शनिवार रात भर उसका इंतजार करने के बाद सुबह सुबह गुस्सा होकर अपने मायके कोनिया चली गई।

Share Now...