Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनतलाक पर छलका टीवी एक्ट्रेस का दर्द, सिंगल मदर होने की बताईं...

तलाक पर छलका टीवी एक्ट्रेस का दर्द, सिंगल मदर होने की बताईं मुश्किलें

‘दंगल’ टीवी पर ‘जनम जनम का साथ’ नाम का एक नया शो शुरू हुआ है. इस शो से टेलीविजन एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने धमाकेदार कमबैक किया है. एक्ट्रेस ने लंबे वक्त बाद टीवी पर दस्तक दी है और इसी के साथ उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को भी बयां किया है. एक इंटरव्यू के दौरान ईवा ने कहा है कि सिंगल मदर के तौर पर उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. चलिये इस पर डिटेल में बात करते हैं. ईवा ग्रोवर टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं. एक्ट्रेस को कोई भले ही उनके असली नाम से जाने ना जाने, लेकिन काम से हर कोई पहचानता है. वहीं अब ईटाइम्स को दिये इंटरव्यू में ईवा ने अपनी लाइफ का सबसे बड़ा दर्द शेयर किया है. एक्ट्रेस कहती हैं, जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं. पिछले कुछ सालों में मेरी निजी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ. मैं हर वक्त भगवान से रास्ता दिखाने की प्रार्थना कर रही थी. कई साल पहले मेरा तलाक हो गया था. बतौर सिंगल मदर मेरी जिंदगी में कई परेशानियां आईं. ये मानसिक और आर्थिक तौर पर बिल्कुल आसान नहीं है.

आगे एक्ट्रेस कहती हैं, मुझे कई हेल्थ इश्यूज भी हैं. इसलिये मैं मानसिक रूप से काम करने के लिये तैयार नहीं थी. महामारी के बाद मैंने बेहतर फील किया. मुझे महसूस हुआ कि काम करके मैं खुश रहूंगी. ये इंडस्ट्री मेरे लिये बहुत अच्छी रही है. मुझ में आत्मविश्वास आ चुका है. इसलिये मैं नये शो के साथ नई शुरुआत के लिये पूरी तरह तैयार हूं. ये बात शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि ईवा की शादी आमिर खान के स्टेप ब्रदर हैदर अली खान से हुई थी. ईवा का कहना है कि वो 10 साल तक अब्यूसिव मैरिज मेंं रहीं. हालांकि, उन्होंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की. पर ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद 2009 में वो हैदर अली से अलग हो गईं. हैदर अली से ईवा की एक बेटी है, जिसका नाम निष्ठा खान है. ईवा टेलीविजन पर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘टशन ए इश्क’, ‘झांसी की रानी’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.