Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरचोरी की बाइक व असलहे के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक व असलहे के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों को गुरूवार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक तथा तलाशी के दौरान 303 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को चालान कर जेल भेज। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के अनुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। क्षेत्र के कुकुहां मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्ध लोगों को रोका गया। तलाशी ली गई तो उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया अभियुक्त रमेश प्रजापति पुत्र रामजीत प्रजापति निवासी चौकी पिलखुआ थाना गौराबादशाहपुर तथा रवि राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी बिथार थाना गौराबादशाहपुर का निवासी है।