जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में बीते 25/26 दिसम्बर की रात ट्रैक्टर की बैट्री चोरी हो गयी थी जिसकी पुलिस छानबीन कर रही थी। गुरूवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक शितलू प्रसाद ने पुलिस बल के साथ ऊंचडीह से अभियुक्त रोहित कुमार यादव पुत्र शिवकुमार यादव निवासी ऊंचडीह को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी गये दो बैट्री को बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
चोरी की बैट्री के साथ एक गिरफ्तार

Previous article
Next article

