जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत खुटहन रोड स्थित श्री गणेश स्पेयर पार्टस एवं वेल्डिंग मशीन की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते बुधवार की रात आग लगने से दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक बबलू यादव व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान


