Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छह माह में 379 सड़क हादसे, 224 लोगों की मौत से प्रशासन चिंतित

जौनपुर में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन ने चिंता जताई है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
Homeअपना जौनपुरचेयरमैन के निर्देश पर दसो वार्ड में हुई फ़ांगिंग

चेयरमैन के निर्देश पर दसो वार्ड में हुई फ़ांगिंग

जौनपुर धारा, जौनपुर।  नगर पंचायत जफरबाद की चेयरमैन उम्मे रहीला के निर्देश पर नगर पंचायत के दसो वार्ड में कर्मचारियों द्वारा फ़ांगिंग करवाया गया। चेयरमैन उम्मे रहीला ने वार्डो के सभासदों की मांग पर नगर पंचायत के सभी वार्डो में सोमवार की शाम को मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु फ़ांगिंग करवाया गया। इस दौरान कार्यालय के सफाई सुपर वाइजर वेद प्रकाश व रिजवान की देखरेख में कर्मचारियों ने नगर पंचायत के वार्ड ताड़तला, सैय्यदहास, नासही, शेखवाड़ा, हिसारकोट, काजी अहमद नूर, वार्ड में फ़ांगिंग की गई। फ़ांगिंग के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि वार्डो के एक समान साफ-सफाई व फ़ांगिंग वार्डो के सभासदों के जानकारी देते हुए करवाया जा रहा है। जिससे किसी भी वार्ड में कोई भी मच्छर जनित रोग न पनप सके।