― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलाभार्थियों को मिला आवास स्वीकृति पत्र

लाभार्थियों को मिला आवास स्वीकृति पत्र

  • विधायक ने लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के ब्लाक परिसर में मंगलवार को विधायक जगदीश नारायण राय ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 85 लाभर्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना निदेशक जैकेश त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन, मुसहर, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। जिसमें 120लाभार्थियों की सूची है जिसमें 85 लोग उपस्थित है। आज इनको स्वीकृति पत्र दिया गया है। लोगो को जानकारी देते हुए बताया कि पहली किश्त आज से दो दिन के भीतर 40हजार आपके खाते में सीधे चली जायेगी, उसमें आप आवास बनवाना शुरू कर देंगे जब नीव तक अगर पहुंच जाएगा। उसके बाद अधिकारियों के द्वारा जीओ टैग किया जाएगा। तब जाकर दूसरी किश्त 70हजार आपके खाते में जाएगी। जिसमें आपको छत ढलवाना होगा। उसके बाद फिर जीओ टैग होगा तब जाकर तीसरी किश्त 10 हजार आपके खाते में सीधे जाएगी। 25 वर्ग मीटर में आवास बनवाना है। जब आप आवास काम शुरू करेंगे तब मनरेगा 90 मानव दिवस की मजदूरी आपको मिलेगा। मजदूरी सीधे आपके खाते में जाएगी। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जाफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा की जनप्रतिनिधि या प्रधान, बीडीसी व सरकारी कर्मचारी को पैसा देने की कोई जरूरत नही है। सीधे खाते में एक लाख बीस हजार रुपये जाएंगे। उन्होंने कहा की आपको कोई दिक्कत हो तो सीधे हमसे आकर मिल सकते हैं। सरकार आपको आवास दे रही है। इसका लाभ उठाएं और अपना आवास बनवाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन तथा संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर एडीओ रामजी, उमेश द्विवेदी, रत्नेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी रामआसरे मौर्य, रत्नेश सोनकर, अजय सरोज, राजेश चौधरी, ममता प्रजापति, सरिता मौर्य, अभिषेक यादव, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, अनिल कुमार, उमाशंकर पाठक, प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

Share Now...