Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना पुनीत कार्य : अनीता सिंह

महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना पुनीत कार्य : अनीता सिंह

जौनपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह टीप टॉप ब्यूटी पार्लर, टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाली की प्रथम महिला कोतवाल अनीता सिंह तथा विशिष्ट अतिथि साइबर सेल महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और छात्राओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।

समारोह में प्रशिक्षक सीमा गुप्ता सहित अन्य प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं और युवतियों को सौंदर्य एवं स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक कौशल सिखाए गए, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रियंका मौर्य को बेस्ट मेकअप, तनुप्रिया सिंह को बेस्ट हेयर कट, वंदना सोनकर को हेयर डू तथा साहिबा अफसर को बेस्ट स्किन श्रेणी में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुधा सिंह, रीना, आलिया, सुमन, मिनू एवं अनीता का विशेष सहयोग रहा। अंत में महासचिव राधिका सिंह एवं नीलम मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जौनपुर में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।