Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअंतर्राष्ट्रीयचीन के अस्पताल में भीषण आग से जिंदा जले 21 लोगों की...

चीन के अस्पताल में भीषण आग से जिंदा जले 21 लोगों की मौत

चीन की राजधानी बीजिंग में एक अस्पताल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. जबकि 71 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. एजेंसी के मुताबिक हादसा बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल में हुआ. 

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी 21 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि अस्पताल में आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है. हादसे के चश्मदीद ने बताया कि ये बेहद दुखद है. मैं अपने घर की खिड़की से देख रहा था कि अस्पताल से आग की लपटें उठ रही थीं. ये हादसा दोपहर के वक्त हुआ था. जब आग लगी तो लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भाग रहे थे. कुछ लोग खिड़कियों के जरिए एयरकंडीशन पर खड़े हो थे, जबकि कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल से छलांग तक लगा दी. एजेंसी के मुताबिक बीजिंग के फेंगताई जिले के एक अस्पताल की इमारत में दोपहर 12:57 बजे (स्थानीय समयानुसार) आग लग गई थी.  वहीं चीन में आग लगने की एक और घटना हुई है. पूर्वी झेजियांग प्रांत के जिंहुआ शहर के वुई काउंटी में एक कारखाने में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय समयानुसार दोपहर 14:04 बजे आग लगी थी. घटना के बारे में आपातकालीन कॉल मिलने के बाद दमकल, पुलिस अधिकारी और आपातकालीन चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंचे. रिपोर्ट्स के मतुाबिक आग पर काबू पाने और 11 शव मिलने के बाद मंगलवार सुबह 4 बजे तक रेस्क्यू के 2 ऑपरेशन चलाए गए.