Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरग्रामीण खेल मैदान का अपर आयकर आयुक्त ने किया निरीक्षण

ग्रामीण खेल मैदान का अपर आयकर आयुक्त ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, बदलापुर। विकास खंड के मेढ़ा ग्राम पंचायत निवासी किसान सुबेदार सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह दिल्ली में अपर आयकर आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत में स्थित खेल मैदान को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तावित किया। सीडीओ ने उक्त प्रस्ताव को संज्ञान में लेते हुए तत्काल उक्त कार्य करवाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इसके बाद सेक्रेटरी द्वारा खेल मैदान का सुन्दरीकरण, बाउंड्री अंदर रोड पर इंटर लॉकिंग, बेंच, फूलपत्ती से सुसज्जित करने, बच्चों के लिए खेल सामग्री व व्यायाम सामग्री तथा हाई मास्क लाइट का कार्य तेजी से करवाया जा रहा था। वहीं रविवार को उक्त दिल्ली के अपर आयकर आयुक्त प्रदीप सिंह अपने निवास स्थान मेढ़ा ग्राम पंचायत पहुंचे और सेक्रेटरी रणजीत सिंह व ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद यादव तथा ठेकेदार गौरव सिंह के साथ उक्त निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण कर सराहना की। इस मौके पर भाजपा नेता सत्यदेव सिंह, रमेश सिंह, रोजगार सेवक ओम प्रकाश मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।