Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा खामियों पर सख्ती

जौनपुर प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण में कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास व्यवस्था की कमियां सामने आई हैं।
Homeअपना जौनपुरमहाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गयी कलश यात्रा

महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गयी कलश यात्रा

  • प्रजा पति ब्रह्म ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। शान्ति सद्भाव बनाने और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रजापति ब्रह्म ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें श्रद्धालुओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा भाई चारा व समाज कल्याण के लिए सैकड़ों की संख्या मे छात्रों महिलाओं ने यात्रा कर लोगों को समाज के खूबसूरती के लिए जागरूक किया। कलशयात्रा कोर्इारीडीहां चौराहा स्थित अवकाश प्राप्त इंस्पेक्टर राम अवध यादव के शान्ति सद्भाव निकेतन आश्रम से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सिर कर कलश रखकर मखमेलपुर तिवारीपुर लपरी होते हुए कोइरीडीहां मार्ग पर समाप्त हुआ। यात्रा को करंजाकला ब्लाक प्रमुख सुनील यादव मम्मन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रेमचंद यादव, मुलायम यादव, मनोज कुमार, प्रकाश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू यादव, डा. सुभाष चन्द्र प्रजापति एवं राम अवध यादव समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कलशयात्रा में शान्ती व्यवस्था हेतु पुलिस के जवान भी तैनात रहे।