जौनपुर धारा, मछलीशहर। रविवार की भेर में जौनपुर-रायबरेली हाइवे के मरी माई पुलिया के निकट दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में अतुल यादव 35 वर्ष पुत्र राम नारायण ग्राम मनिकापुर थाना सिकरारा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। अगल बगल के लोगों की सहायता से एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सक ने नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
आमने सामने बाइक की टक्कर, एक घायल
Previous article

