― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोली लगने के बाद शातिर लुटेरा गिरफ्तार, चार साथी फरार

गोली लगने के बाद शातिर लुटेरा गिरफ्तार, चार साथी फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर एवं बदलापुर थानो की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में 01 अन्तर जनपदीय शातिर लुटेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर मे गोली लगी है। उसके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, दो जिन्दा कारतूस व चार खोखा, लूट के छह हजार रुपये, मोबाइल फोन व पल्सर बाइक बरामद हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ने बताया बुधवार थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी पुलिस टीम के साथ पुलिस चौकी सतहरिया के पास रात्रि गस्त एवं तलाश वाछित अभियुक्त चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर होकर मौजूद रहे। वहीं पर प्रभारी निरीक्षक थाना बदलापुर मय हमराह व थानाध्यक्ष मछलीशहर मय हमराह आ गये सभी लोग आपस मे अपराधियो तथा अपराध के रोकथाम के सम्बन्ध मे बात कर रहे थे कि तभी सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों से पाँच बदमाश अपराध करने के उद्देश्य स फतनपुर बाजार से सूरजापुर बाजार होकर मधुपुर के रास्ते होते हुए बीकासराय जाने वाले मार्ग से होकर पंवारा होते हुए मछली शहर की तरफ जाने वाले है। इस सूचना पर सभी पुलिस बल अवगत होकर तत्काल प्रस्थान कर बहद ग्राम मधुपुर से होकर बीकासराय जाने वाले मार्ग के पास पहुंच कर अपने अपने वाहनो व खुद को उचित आड़ लेकर आने वाले वाहन व व्यक्तियो का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर बाद मधुपुर की ओर से दो मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो दोनो मोटरसाइकिलो पर बैठे हुए व्यक्तियो द्वारा पुलिस बल के ऊपर जान से मारने के उद्देश्य से लक्ष्य करके फायरिंग किया जाने लगा। उनके द्वारा चलाई गयी एक गोली थानाध्यक्ष मछलीशहर के पहने हुए बुलेटप्रूफ  जैकेट पर बाए सीने पर लगी तथा एक गोली थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर के दाहिने कान के लौ के पास से निकली। पुलिस बल द्वारा बदमाशो को रोकने हेतु ललकारा गया तो दोनो मोटरसाइकिलों पर पीछे बैठे व्यक्तियो द्वारा पुनः फायर किया गया और मोटरसाइकिल सवार भागने लगे कि पीछे चल रही मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। इसी दौरान मोटरसाइकिल का चालक असलहा निकाल कर पुलिस बल के ऊपर के लक्ष्य करके फायर करने लगा। जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में सर्विस पिस्टल से बदमाश की तरफ एक-एक राउंड फायर किया गय़ा जब बदमाश की तरफ से फायर आना बन्द हुआ तो हिकमत अमली अख्तियार करते हुए टार्च की रोशनी व अन्य संसाधनो से आगे बढ़ने पर एक मोटर साइकिल गिरी पड़ी तथा एक बदमाश गिरा पड़ा कराहता दिखाई दिया। पकडे गये बदमाश से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम प्रभाकर सिंह उर्फ आशू पुत्र अनिल सिंह निवासी चमरुपुर नन्दवत थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज उम्र 32वर्ष बताया।

Share Now...