Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर14 कैंसर पैदा कर सकता है एचपीवी वायरस

14 कैंसर पैदा कर सकता है एचपीवी वायरस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में (Day of Girls Childand Cervical Cancer) विषय पर 11अक्टूबर को ‘मुक्तेश्वर महाविद्यालय, जौनपुर’ में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.जया राय एवं डॉ.सीमा सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर ह्ममून पैरिलोमावायरस (एचपीवी)संक्रमण के कारण होते है। एचपीवी वायरस का एक समूह है जो दुनियाभर में बेहद आम है। एचपीवी के 100 से अधिक प्रकार है, जिनमें से कम से कम 14 कैंसर पैदा करने वाले है। दो एचपीवी प्रकार 70 प्रतिशत सर्वाईकल कैंसर और कैंसर से पहले के सर्वाइकल का कारण बनते है। जिसके उपचार हेतु सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी द्वारा किया जाता है। मध्यस्थ डॉ.दिलीप सिंह ने बताया कि हर साल 11अक्टूबर को अन्तर्रार्ष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। बालिकाओं के अधिकारां, चुनौतियों और अवसरों को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक करना यह न सिर्फ जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा देता है, बल्कि स्वास्थ्य शिक्षा और लड़कियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का वकालत करता है। हम दुनिया भर में लड़कियों के अधिकारों, चुनौतियों और अवसरां को पहचानने के लिये अन्तर्रार्ष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं। यह न केवल लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है बल्कि स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षित वातावरण के उनके अधिकारों को सुनिश्चित करता है। पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित कानूनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करायी गयी। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन सविता यादव, रुपा सिंह, रिमाण्ड लॉयर अवधेश मौर्या, पी.एल.वी.शिवशंकर सिंह, सुनील कुमार समस्त अध्यापक व छात्रायें उपस्थित रहीं।