Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगोमती नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

गोमती नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

  • ग्रामीणों ने दी घटना की जानकारी, जाँच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, डोभी। एचडीएफसी बैंक की चंदवक शाखा में कार्यरत राजेश त्रिपाठी (28) की पुराने पुल के नीचे बरमलपुर गांव के पास गोमती नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत की घटना प्रकाश में आई है। घटनास्थल पर पिस्टल भी पाई गई है। पुलिस आरंभिक छानबीन में आत्महत्या की घटना मान रही है। मड़ियाहूं नगर के खैरुद्दीनपुर रेलवे कालोनी निवासी राजेश त्रिपाठी हाल में ही खुली बैंक की चंदवक शाखा में बतौर पर्सनल बैंकर कार्यरत थे। उनका काम क्षेत्र की बाजारों में और गांवों में लोगों से संपर्क कर बैंक में खाता खोलवाना व बैंक की योजनाओं की जानकारी देना था। शाम करीब 6 बजे राजेश त्रिपाठी बैंक बंद होने के बाद घर जाने के लिए निकले। करीब 7 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो राजेश त्रिपाठी को मृत पड़ा पाया। गोली उनके सीने में बाईं तरफ लगी थी। पास में ही नाल में खून लगी एक पिस्टल पड़ी थी। उनका बैग भी वहीं पड़ा था। इसकी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह, निरीक्षक (अपराध) ज्ञानेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर तलाशी के दौरान राजेश त्रिपाठी का मोबाइल व बाइक की चाबी उनकी जेब में मिला। जहां शव पाया गया वहां से करीब दो सौ मीटर दूर पुराना पुल पर उनकी बाइक खड़ी मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आरंभिक तहकीकात में पिस्टल अवैध लग रही है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए बारीकी से छानबीन की जा रही है।