जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा गांव में मंगलवार की रात कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उक्त गांव निवासी 53 वर्षीय राम सजीवन कन्नौजिया मुम्बई में लांड्री चलाते थे। एक पखवारा पहले घर आए थे। परिजन के अनुसार कई दिनों से शुगर तथा मुँह के कैंसर से पीड़ित होने के कारण अवसादग्रस्त थे। 4 जून को इलाज के लिए टाटा कैंसर अस्पताल जाने वाले थे। मंगलवार की शाम वे कुछ अधिक ही परेशान दिख रहे थे। पत्नी लालती के साथ भेजन कर सोने चले गए। रात लगभग 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने विषाक्त पदार्थ खाना बताया। आनन-फानन में परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल ले गए। बुधवार को भेर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। दो बेटे मुंबई में ही किसी प्राइवेट फर्म में काम करते हैं। परिवार के सुरेश कुमार ने बताया कि शव अभी अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखा गया है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
कैंसर पीड़ित ने सल्फास खाकर मौत को लगाया गले



