जौनपुर धारा,जौनपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर पर की गई। अपमानजनक टिप्पणी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे और उनकी सार्वजनिक माफी मांगने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस एवं सभी प्रâंटल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संयुक्त रूप से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्री परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। बीते 17 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है।ये टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं।ज्ञापन उपरान्त कांग्रेस और प्रेस के साथियों को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं,जो हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, राकेश सिंह, सत्यवीर सिंह, संदीप सोनकर, रेखा सिंह, उस्मान अली, गौरव सिंह, अमन सिन्हा, जयमंगल यादव, विनय तिवारी, अजय सोनकर, निलेश सिंह, राजीव निषाद, संजय माली, सुभाष मौर्य, नेसार इलाही, शशांक राय, राजकुमार गुप्ता, विजय प्रजापति, अमित मिश्रा, बबलू गुप्ता, शादखान, रत्नेश यादव, दर्शन ऋषि सतिह आदि मौजुद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
गृहमंत्री के विरोध में कॉग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

Previous article

