― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगरीबों और किसानों को सशक्त बनाने वाला है बजट : राकेश त्रिवेदी

गरीबों और किसानों को सशक्त बनाने वाला है बजट : राकेश त्रिवेदी

  • अमृत काल बजट पर आयोजित हुई प्रेसवार्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अमृत काल बजट पर प्रेसवार्ता को जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी एवं मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने संबोधित किया।

डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि अमृत काल का पहला आम बजट एक लोक कल्याणकारी बजट है। यह गांव, गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों पिछड़ों, शोषितो, वंचितो, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित बजट है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार द्वारा देश के नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने वाला बजट है। मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने कहा कि मोटे अनाज उगाने के मोर्चे पर भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। भारत को श्री अन्न का ग्लोबल हब बनाने के लिए हम कटिबद्ध हैं। इस दिशा में हैदराबाद में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मिलेट रिसर्च स्थापित करना एक बहुत बड़ा कदम है। प्रेसवार्ता के उपरांत जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में मोदी सरकार द्वारा महिला सम्मान विकास पत्र जारी करने का निर्णय भी स्वागत योग्य है इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर सालाना 7.5 ज्ञ् ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए उस सेविंग अकाउंट में रखी जाने वाली रकम की लिमिट को भी 4.5 लाख से बढ़ाकर 9 लाख करने का निर्णय भी एक अच्छी पहल है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, संदीप सरोज, जिला मंत्री रवींद्र सिंह राजू दादा, प्रमोद यादव, अवधेश यादव, ओमप्रकाश सिंह, विपिन द्विवेदी, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, सिंद्धार्थ राय, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, सनी सिंह, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share Now...