Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी में फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी में फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कस्बे के नयनसंड गांव स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा दस के छात्र छात्राओं को विदाई दी गयी। इस दौरान बच्चों ने डांस, नाटक, कव्वाली के साथ ही एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक सुभाष पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहाकि शिक्षा एक ऐसा धन है जो बांटने से बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन अबू तालिब ने किया। इस मौके पर प्रबंधक रोहित प्रताप पाल, प्रिंसिपल साइमन क्रिस्टोफर मिंज, अखिलेश यादव, विकास पाल, एकता यादव, अभिनव यादव, मायरा इरम, शिखा साहू, आशुतोष सिंह, प्रियंका, स्वेतांक दुबे, जर्रार अली, फरहत सबा, स्मिता वर्मा सुमित पाल आदि मौजूद रहे।