Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • चरियाही स्टेडियम में 15दिसम्बर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जौनपुर। युवा कल्याण के तत्वाधान में बृहस्पतिवार क्षेत्र के चरियाही मिनी स्टेडियम में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे एथलेटिक्स, बालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, दौड़ का आयोजन होगा। जिसमे बालक, बालिका, जूनियर, सब जुनियार के प्रतिभागी भाग ले सकते है। युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने जानकारी दिया।

  • चोरों के हौसले बुलंद प्रधान के घर 10 लाखों जेवर की चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात को ग्राम मस्थरी प्रधान राकेश कुमार मौर्य के घर चोरों ने बनाया निशाना घर का ताला तोड़कर चोरों ने 40000 नगदी समेत 9लाखों की जेवरात पर किया हाथ साफ कर मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी। प्रधान दो भाई हैं, छोटा भाई राजेश गांव में रहता था। अपने बूढ़े मां-बाप के साथ घर से दूर लोहिंडा चौराहे पर प्रधान घर बनाकर रहते हैं। सुबह जब पता चली की रामजी के घर में खिड़की दरवाजा तलाक तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर अलमारी लाखों रुपये का पार कर दिया है तो सूचना डायल 112 नंबर पर पूलिस को दी।

  • वाहन की चपेट मे आए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, मछलीशहर। पेट्रोल पम्प से तेल लेने आया बुजुर्ग सरक दुर्घटना में घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम थलोई के निवासी छोटेलाल पुत्र महादेव(65) बुधवार को लगभग दोपहर-2 बजे मछलीशहर हाइवे पर स्थित शैलपुत्री पेट्रोल पंप पर तेल लेने आए थे। पेट्रोल पम्प से तेल लेकर आते समय अचानक दो पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उनका पैर फैक्चर हो गया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय नगर के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहाँ डाक्टर ने इलाज के लिए इलाहाबाद  ले जाने की सलाह दी। प्रयागराज अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मछलीशहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चाचा रविंद्र पटेल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

  • फार्मेसी के छात्र की विषाक्त पदार्थ से संदिग्ध हालात में मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बी-फार्मा छात्र विवेक कुमार की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विश्वविद्यालय परिसर में ही दोपहर हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों के अनुसार उसकी मौत विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हुई। मृत विवेक कुमार गाजीपुर के कासिमाबाद के राजापुर खतमपुर के निवासी श्रवण कुमार का पुत्र था। विश्वविद्यालय परिसर स्थित चरक हास्टल में रहकर बी-फार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन ने मृत छात्र के स्वजन को सूचना दे दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया है।