― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय कंपास के अन्दर छात्र की मौत होने से कैंपस के साथ...

विश्वविद्यालय कंपास के अन्दर छात्र की मौत होने से कैंपस के साथ छात्र आक्रोशित

  • छात्रों ने आरोप लगाया कि अगर एंबुलेंस समस्या आती तो जान बचा जा सकता था
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चरक हॉस्टल में एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई समय से 4 घंटे लेट एंबुलेंस आने पर साथ में छात्र बाइक से जहां पर डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विद्यालय के बी-फार्मा सेकंड ईयर का छात्र विवेक कुमार गाजीपुर का निवासी था। सुबह 11:00 बजे तबीयत चरक हॉस्टल में बिगड़ गई बगल कमरे में रह रहे छात्रों ने एम्बुलेंस को फोन किया। 4 घण्टे लेट एम्बुलेंस आने पर साथ मेरा रहे छात्र अनीश कुमार बाइक से जिला चिकित्सालय ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही कैंपस के छात्रों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल के चीफ वार्डन प्रवीण सिंह तीन-चार महीने में एक बार आते हैं और आज इतने बड़े हादसे में अभी तक दिखाई नहीं दिए। आक्रोशी छात्रों ने जौनपुर शाहगंज मार्ग को 2 घंटे से जाम करके पूर्वांचल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया उन लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय की मुखिया कुलपति अभी तक इस बड़े हादसे की जानकारी होने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। सूचना की जानकारी होते हुए पुलिस बल तैनात कर दी गई। खबर लिखी जाने तक कोई फैसला नहीं लिया गया।

Share Now...