Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरउदयपुर के दर्ज़ी हत्याकांड पर बन रही फ़िल्म ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’...

उदयपुर के दर्ज़ी हत्याकांड पर बन रही फ़िल्म ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ का हुआ मुहर्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। जानी फायरफॉक्स फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही बॉलीवुड मूवी ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ की अधिकांश शूटिंग जौनपुर मे होगा। गुरूवार को फ़िल्म के मुहर्त के साथ जौनपुर के एक होटल से शूटिंग की शुरुआत की गई। जयंत सिन्हा और भारत सिंह के निर्देशन मे बन रही इस फ़िल्म को  उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी प्रोडूस कर रहे है। फ़िल्म मे ज्ञानवापी परिसर के विवाद से लेकर उदयपुर के कन्हैया लाल के हत्याकांड को फिल्माया जायेगा। फ़िल्म के मुहर्त और पूजन के दौरान फ़िल्म के प्रोडूसर ने बताया कि फ़िल्म मे कैलाश खैर, विजय राज, स्वेता तिवारी, ग़दर-2 मे मेजर मलिक के किरदार को निभाने वाले कलाकार रोहित चौधरी, एहसान खान, दीपराज राणा, मनोज बक्शी, अखिलेन्द्र मिश्रा, पियूष वशिष्ठ सहित अनेको बॉलीवुड कलाकार जौनपुर आकर शूटिंग का हिस्सा बनेगें। कन्हैया लाल साहू का किरदार निभाने वाले विजय राज मुहर्त मे शामिल रहे। फ़िल्म निर्माता अमित जानी ने बताया कि जौनपुर एक ऐतिहासिक नगरी है इसीलिए इसको शूटिंग के लिए चुनी गयी यह पहली फ़िल्म है। जिसमे योगी आदित्यनाथ का किरदार देश को देखने को मिलेगा। अमित जानी ने बताया कन्हैया लाल साहू कि हत्या और सीमा हैदर के नोयडा आने के विषय पे उनकी दोनों फिल्मे ऑन फ्लोर है। हम सत्य आधारित घटनाओ पे िफ़ल्म निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रहे है। हमारा मकसद फिल्मो के जरिये चेतना पैदा करना है। अभिनेता विजय राज ने कहा कि जौनपुर में मेरा पहली बार आना हुआ और यहाँ आकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। अतिथियों के आदर सत्कार का जो तरीका मैंने यहाँ देखा है वो अद्भुत है। इस अवसर पे फ़िल्म निर्देशक जयंत सिन्हा, भारत सिंह ने भी मीडिया से बातचीत की। इस अवसर सौरव यादव, दयाराम यादव, रमेश पहलवान, राजेश त्यागी सहित आदि उपस्थित रहें।