Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरकिशोरी के साथ दुराचार का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

किशोरी के साथ दुराचार का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • पकड़ा गया आरोपित है 25 हजार का इनामिया

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की एक युवक के ऊपर किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित होने पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इनामिया आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी 19वर्षीय प्रिन्स पुत्र सुभाष के ऊपर क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में अपने ननिहाल में रहकर पड़ोसी किशोरी को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक पर पुलिस ने धारा 363/366/376/120 भदवि व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक को स्थानीय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि कहीं आरोपित कहीं भागने की फिराक में स्टेशन आया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई प्रभुनाथ यादव व हेड कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह, कांस्टेबल नागेन्द्र पासवान मौजूद रहे।