Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरदो आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

दो आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चक भवानी तिवारीपुर गांव में 4 मई को ठेकेदार पंधारी यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहा है आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। बता दे कि 4 मई को मामूली विवाद गांव के ही पंपिंग सेट पर सो रहे ठेकेदार पंधारी यादव कि गांव के कुछ लोगों ने मुंह में कपड़ा ठोस कर सर पर पंच से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें तीन लोग की गिरफ्तारी हो गई थी। लेकिन दो आरोपी फरार चल रहे थे न्यायालय के आदेश पर आरोपी आकाश यादव और अंकित यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट ने आदेश दिया था कि आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की जाए। उसी का पालन करते हुए क्राइम इंस्पेक्टर एसके शुक्ला ने अपने हमराहियों के साथ आरोपियों के घर पहुंच कर कुर्ती की नोटिस चश्मा की।