Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरतहसील में अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी

तहसील में अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी

  • गुरुवार को भी न्यायिक कार्य रहा ठप, फूका मुख्यमंत्री का पुतला

जौनपुर धारा, मछलीशहर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुये बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में बार कौंसिल आफ उ.प्र.के आह्वान पर तहसील में अधिवक्ताओं ने गुरुवार  को न्यायिक कार्य ठप कर धरना दिया। बाद में तहसील के मुख्य द्वार उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने मांग किया है कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का तत्काल स्थानांतरण किया जाय। अधविक्ताओं के साथ महिला अधिवक्ता पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाय। अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिये जाये। प्रदेश में तत्काल एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाय। घायल अधिवक्ताओं को मुआबजा दिया जाय। इस अवसर पर बार के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य, दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, हरि नायक तिवारी, सरजू प्रसाद बिन्द, हरि शंकर यादव, शिव प्रसाद मौर्या, सुरेन्द्र बहादुर, अरविंद यादव, नंदलाल यादव, केदारनाथ यादव, जगतंबा मिश्रा, सतीराम, भरत लाल यादव, प्रेम बिहारी यादव, इन्दु प्रकाश सिंह, सरजू प्रसाद बिन्द, रामसूरत पटेल, संजीव चौधरी, बाबूराम, विकाश यादव, जयप्रकाश यादव, सियाराम गौतम, सतीश कुमार सहित आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।