Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकांग्रेस ने आज ही के दिन लोकतंत्र को किया था तार-तार :...

कांग्रेस ने आज ही के दिन लोकतंत्र को किया था तार-तार : बीपी सरोज

  • भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का सबसे काला अध्याय ‘आपातकाल’ विषयक संगोष्ठी आयोजित

जौनपुर धारा, मछलीशहर। भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का सबसे काला अध्याय ‘आपातकाल’ विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज ने कहा कि 48 वर्ष पूर्व देश की उस समय निरंकुश हो चली पार्टी कांग्रेस ने जबरन देश के ऊपर Dाापातकाल ठोंक दिया था जिसमें करोड़ों लोगों को पूरे देश में अकारण जेलों में ठूंस दिया गया था और गंभीर यातनाएं दी गई थी। सांसद ने कहा कि आज उसी पार्टी के कर्णधार राहुल गांधी अमेरिका में बैठकर लोकतंत्र पर खतरा बताते हैं जबकि लोकतंत्र को कलंकित करने का काम उन्हीं की नानी ने किया था। जिला प्रभारी केके सिंह ने कहाकि पार्टी पूरे देश में आज ही के दिन जबरन थोपे गए आपातकाल के खिलाफ जो कार्यक्रम कर रही है तो उसका उद्देश्य यही है कि भविष्य में और कोई ऐसा निरंकुश नेता और पार्टी फिर न पैदा हो जो भारत के लोकतांत्रिक गरिमा को ही तार-तार कर दें। कहाकि 1975 में जब आपातकाल लगाया गया तो उस समय के लोग आज भी उस भयावहता को याद करके सिहर उठते हैं। जहां न उन्हें न्यायपालिका में जाने की आजादी थी न ही अपनी बात कहने की आजादी थी। सम्मेलन को भाजपा के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मेहीलाल गौतम, भैया राम पटेल, डॉक्टर अजय सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामविलास पाल ने तथा संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर अजय सिंह ने किया। इस मौके पर राकेश शुक्ला, मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, अनुराग सिन्हा, राजेश जायसवाल, शिव शंकर सेठ, केपी मिश्रा, शरद उपाध्याय, राजन सिंह, रवि पटवा, आशा मौर्या, मीना पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।