― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआरोपित के पिता ने कोतवाली पुलिस पर लगाया आरोप

आरोपित के पिता ने कोतवाली पुलिस पर लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी संतोष सिंह ने क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं को प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में संतोष सिंह ने बताया कि उनका लड़का गोलू सिंह जो दिमाग से कुछ हल्का है 22 जून को घर से सुबह 8 बजे निकला और शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग खोजबीन करते मड़ियाहूँ पहुंचे। जहां पता चला की उनका लड़का गोलू मड़ियाहूं स्थित राम जानकी मंदिर से कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाली जाने पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि लड़का बंद है सुबह छोड़ दिया जाएगा। सुबह पता चला कि उनके लड़के गोलू सिंह का पुलिस ने गांजे के साथ बरामदगी दिखाते हुए उसका चालान कर दिया है। संतोष सिंह ने प्रार्थना पत्र में क्षेत्राधिकारी से मांग किया है कि मड़ियाहूँ पुलिस द्वारा उनके बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय।

Share Now...