जौनपुर धारा, खेतासराय। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र स्थित गांव खलौतीपुर पंचायत भवन पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया। उपनिरीक्षक शमसुद्दीन खान ने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नम्बरों पर फोन करके सूचना दे सकतीं हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। वहीं महिला कांस्टेबल आकांक्षा ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए निसंदेह पुलिस को सूचना दें पुलिस आपके साथ है। इसके अलावा थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां पर आप शिकायत दर्ज करा सकती है जिस पर हमेशा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते है। इस दौरान मुख्य रूप से हेड कांस्टेबल शिव गोविंद यादव, त्रिगुण कुमार, ग्राम प्रधान सीता स्थित गांव की महिलाएं व बच्चियां उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
जौनपुर में गूंजा बिरहा, ज्योति यादव ने जीता मुकाबला; दूधिया समाज सेवा समिति ने किया सम्मान
जौनपुर के न्यू दूध मंडी परिसर में दूधिया समाज सेवा समिति के सम्मान समारोह के साथ विराट बिरहा मुकाबला आयोजित हुआ। प्रतापगढ़ की ज्योति यादव को विजेता घोषित किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने किया जागरूक

Previous article
Next article

