Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान का किया...

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान का किया शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान का जनपद में धूम-धाम से आयोजन किया गया। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत पंचप्रण शपथ लेते हुए भारत सरकार की वेबसाइट पर सेल्फी (सामूहिक/एकल) अपलोड करते हुए सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंच प्राण की शपथ दिलाई। पंच प्राण इस प्रकार हैं- अधिक दृढ़ विश्वास और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ें, गुलामी के किसी भी लक्षण से छुटकारा पाएं, भारत के इतिहास पर गर्व करें, एकता की शक्ति एवं नागरिकों के कर्तव्य। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार जिला सूचना कार्यालय कार्यालय उपायुक्त उद्योग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, विभिन्न विभागों सहित जनपद के समस्त तहसील, खंड विकास कार्यालय, ग्राम पंचायतों में भी शपथ दिलाई गई।