Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरमेरी माटी मेरा देश के तहत आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन ने दिलाई...

मेरी माटी मेरा देश के तहत आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन ने दिलाई शपथ

  • नगर पालिका सभागार में रखे गए कलश में संग्रहित की गयी माटी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव योजना के तहत बुधवार को नगर पालिका परिषद में चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोगों को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त ने अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई तथा उपस्थित लोगों एवं सभासदों द्वारा अपने आप घरों से पवित्र स्थल से एक एक मुट्ठी माटी लाकर नगर पालिका के सभागार में रखे गए कलश में संग्िरहत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, रामबली मिश्रा, राजीव केशरी, राजकुमार उमर वैश्य, कामता प्रसाद यादव, दिनेश गुप्ता, सभासद सौरभ जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, योगेन्द्र सरोज, सूर्य लाल जायसवाल, दिनेश गुप्ता, आकाश गुप्त सहित नगर के प्रबुद्ध जन एवं पत्रकार मौजूद रहे।