Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरमेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश में संग्रहित की गयी...

मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश में संग्रहित की गयी माटी

  • दिलायी गयी पचंप्रण की शपथ, आजादी का अमृत महोत्सव का समापन समारोह

जौनपुर धारा, जौनपुर। कार्यालय महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक उ.प्र. के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह में हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित समस्त विद्यालयों में अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण किया गया। विद्यालयों मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा गाँवों के खेत/बगीचें/अन्य स्थानों से मिट्टी लाकर विद्यालय परिसर में मुट्ठी भर मिट्टी को प्रत्येक विद्यालय द्वारा दो कलशों मे संग्रहित करते हुये विद्यालय में सुरक्षित रखवा दिया गया। मिट्टी संग्रहण के पश्चात विद्यालयों मे माटी गीत का गायन आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालयों के समस्त अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल द्वारा मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत कम्पोजिट विद्यालय कोठवार, वि.क्षे. करंजाकला एवं कम्पोजिट विद्यालय सबरहद शाहगंज मे प्रतिभाग किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय प्रांगण में उपस्थित ग्राम सभा के गणमान्य सम्मानित नागरिकों, विद्यालय मे कार्यरत शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पुनित माटी वन्दनोत्सव है, जिसमें हम सभी के लिये अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत के अवलोकन व मातृभूमि के वीर सपूतों/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से प्रेरणा लेने का स्वर्णिम अवसर है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभा में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों, शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जनसहभागिता के साथ इस महोत्सव को मनाये जाने हेतु संकल्पित कराया गया।