जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिशासी अभियन्ता, माध्यमिक निर्माण खण्ड द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उकनी से सम्बन्धित कार्य को पूर्ण करा लिया गया है। बैठक में अधिशासी अभियन्ता आवास विकास ने समिति को अवगत कराया कि सीडा में आवास विकास द्वारा किये गए कार्यों कि गुणवत्ता जाँच उपरांत कमेटी द्वारा कार्यदायी संस्था को कुल 02कार्यांे को पुनः ठीक कराने के निर्देश दिए गए एवं अन्य कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया। जिस पर अध्यक्ष द्वारा यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियन्ता सिविल/अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया कि मेसर्स रामा पालीमर्श के पास नाली के कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है। जिस पर अध्यक्ष द्वारा उपायुक्त उद्योग को सम्बन्धित ईकाई से अद्यतन स्थिति से अवगत होकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सीडा उद्यमी अरविन्द मौर्य को अपनी ईकाई की अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र के उपलब्ध कराने के संबंध में अध्यक्ष द्वारा अग्निशमन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के सम्बंध में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए गए। जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में कीर्ति कुंज से सम्बंधित मानचित्र के प्रकरण में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि से संबंधित कार्य न होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया गया है जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा नियम के अंतर्गत कर्रवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, वाणिज्य कर सहायक प्रबंधक जयप्रकाश सहित अन्य उद्यमीगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उत्पादों की बिक्री के लिए जेम पोर्टल से जुड़ें : विजया रहाटकर
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जौनपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से जेम पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने लखपति दीदी बनने का लक्ष्य रखने और डिजिटल मार्केटिंग अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कोविड प्रभावित परिवारों की बेटियों को लैपटॉप वितरित किए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न

Previous article

