जौनपुर धारा, खुटहन। पट्टीनरेंद्रपुर बाजार के खुटहन मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले व्यवसायी को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। घटना गुरुवार देर शाम 6.45 बजे के आसपास की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पट्टीनरेंद्रपुर निवासी लाल बहादुर सोनी बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। इनकी बाजार में हार्डवेयर, अलमीरा व बक्से की तीन फर्म हैं। खुटहन मार्ग पर श्री सोनी आवास बनाकर रहते हैं तथा उसी मकान में इनकी आलमारी व लोहे के बक्से की दुकान है। शाम 6.45 बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने इन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली पेट मे लगी जिसके बाद ये भूमि पर गिर पड़े। गोली की आवाज तथा चीख-पुकार सुनते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और आनन-फानन में लालबहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले गए। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सरपतहां दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल खुटहन थाना क्षेत्र में है। बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
पट्टीनरेंद्रपुर में बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी को मारी गोली

Previous article

