― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन

एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें फारियादियों ने 36 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। मौके पर मात्र 7 का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता, चिकित्साधीक्षक डा. रफीक फारुकी, अधिशाषी अधिकारी प्रदीप गिरी, एसडीओ विद्युत रोशन जमीर समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व सभी विभागों के अधिकारी राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Share Now...