Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगुजरात में जनपद के मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

गुजरात में जनपद के मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेख असरखपुर ग्राम निवासी जय गुरुदेव परिवार के शिवपूजन विश्वकर्मा का बेटा 28 वर्षीय सत्य प्रकाश उर्फ गुड्डू विश्वकर्मा गुजरात के सूरत जिले के शोभनाथ चाररास्ता के एक गैरेज में ट्रक बॉडी मेकर का कार्य करता था। मजदूरी कर अपने घर परिवार का जीवन यापन चलता था। बताते चलें कि गुजरात में मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चला रहा सत्य प्रकाश उर्फ गुड्डू शनिवार को महाशिवरात्रि के दिन दोपहर दो बजे घर के भीतर चारपाई के नीचे अचेतावस्था में पाया गया। उक्त घटना से परिजनों में भय व्याप्त है। जानकारी अनुसार शनिवार को मजदूर युवक गुड्डू गैरेज नहीं गया। शिवरात्रि के पर्व पर वह काम पर नहीं गया जो घर पर ही सोया हुआ था। एक ट्रक चालक को अपनी गाड़ी लेकर नेपाल जाना था वह अपनी गाड़ी उक्त युवक को दिखाने आया। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अन्दर से कोई जवाब नहीं मिला। इतने पर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि अभी थोड़ी देर पहले वह आया है। लोगों ने इसकी जानकारी गुड्डू के भाई राजन विश्वकर्मा को दी। वह तुरन्त वहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा न खोलने पर दरवाजे को तोड़ दिया गया और अन्दर देखा कि चारपाई से नीचे चादर में लिपटा गुड्डू पेट के बल जमीन पर पड़ा हुआ है। उसकी नाक से खून बाहर निकल रहा था और होंठ का रंग बिल्कुल बदला हुआ था। राजन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुँची गुजरात पुलिस शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई। मृतक गुड्डू के भाई राजन ने सूचना अपने घर माता पिता सहित मृतक भाई के ससुराल अपनी भाभी को दिया। सूचना मिलते ही शिमला पत्नी सूर्यदेव का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतक अपने पीछे 2 पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है। सोमवार को शव पैतृक गांव आने पर फिर कोहराम मच गया। स्वजन ने पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि कर दी।