- प्राथमिकता के आधार पर कराये जाये निवेशकों के मामलों का निस्तारण
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की सायं जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीडा उद्यमियों ने जिलाधिकारी को बताया कि उकनी पावर हाउस सब स्टेशन का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्य खंड वाराणसी ने बताया कि शेष कार्य हेतु 2.5 कि.मी.लम्बा केबल प्राप्त हो गया है अगले सप्ताह तक कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी एक सप्ताह में उक्त कार्य को प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सीडा उद्यमियों ने अवगत कराया कि सीडा में आवास विकास द्वारा ह्यूम पाइप का कार्य अभी भी पूर्ण नहीं किया गया है जो अगले सप्ताह तक कार्य पूर्ण हो जायेगा। बैठक में विद्युत लोड फ्लक्चुएशन के संबंध में बताया गया कि जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मछलीशहर को बजट मांग हेतु प्रबंध निदेशक को पत्र के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निवेशकों की समस्या को बारी बारी से सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज को भूखंड के संबंध में जिलाधिकारी ने पीओ नेडा के माध्यम से शासनादेश के अनुसार आवंटन की कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त मनीष राय, आइआइए अध्यक्ष बृजेश यादव, सहायक प्रबंधक जयप्रकाश एवं अन्य उद्यमीगण व निवेशक उपस्थित रहे।



