जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने विकासखंड मछली शहर आकांक्षात्मक ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र सरायबीका का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र सरायबीका में नवीन प्रयास के अंतर्गत सेंसर के माध्यम से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया जा रहा था। इस नवीन प्रयास के अंतर्गत माह जुलाई में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का वजन किया गया था और पुनः इस माह अगस्त मे उन्ही बच्चों का वजन लिया गया। जिससे यह सत्यापित किया जा सके कि यह सेंसर आधारित वजन मशीन ठीक से कार्य कर रही है कि नहीं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रामबदन सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपेश, मुख्य सेविका और कनिष्ठ लिपिक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थिति रही।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
डीएम-एसपी ने किया आंगनवाडी केन्द्र सरायबीका का निरीक्षण

Previous article
Next article


