Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से ठीक करायें विद्यालयों की स्थिति - डीएम

ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से ठीक करायें विद्यालयों की स्थिति – डीएम

  • 20 प्रतिशत से कम अधिगम वाले 57विद्यालयों के कारण की होगी जाँच

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक नगरीय क्षेत्र के खराब विद्यालयों की स्थिति को ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से ठीक करने, विद्यालय में छात्र नामांकन में वृद्धि करने हेतु एक सफल अभियान चलाने, निपुण भारत योजना की प्रगति, 20प्रतिशत से कम अधिगम स्तर वाले 57विद्यालय के मूल कारणों का पता लगाने, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भुगतान की प्रगति, डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति भुगतान हेतु आधार वेरिफिकेशन की प्रगति की समीक्षा करने, टास्क फोर्स द्वारा विद्यालय में निरीक्षण, स्कूलों में चहारदीवारी का निर्माण, सुंदरीकरण, विद्युतीकरण, दिव्यांग शौचालय का निर्माण,फर्नीचर के क्रय सहित शिक्षा संबंधी अनेक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गयी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी ए.बी.एस.ए व ए.आर.पी स्वयं स्कूलों में जाकर निरीक्षण करें। जिस भी विद्यालय में 40 से 50 प्रतिशत छात्र उपस्थिति पाई जाती है वहां पर आवश्यक कार्यवाही करें। निपुण अभियान के तहत एआरपी व शिक्षा संकुल के कितने विद्यालय निपुण हुए हैं। इसकी प्रगति रिपोर्ट से शासन को अवगत कराया जाना है। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आवंटित बजट के सापेक्ष कुल व्यय, मिड डे मील संबंधी व्यय, झटपट पोर्टल पर आवेदन, छात्र शिक्षक अनुपात में वृद्धि, विद्यालयो में शिक्षण सामग्री के उपयोग हेतु प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।