Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरईडब्ल्यूएस सरलीकरण हेतु विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण हेतु विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सामान्य वर्ग के विशेष रूप से आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर लोगों के लिए जो सरकार ने योजना संचालित की है, उसमें कुछ महत्वपूर्ण संशोधन हेतु सेंगर क्षत्रिय समाज संगठन वाराणसी मंडल प्रभारी ठा. कुंवर साहब सिंह सोमवंशी एवं क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा. जयसिंह राजपूत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को, जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें इस योजना के तहत जो समस्याएं आती हैं उसके सरलीकरण हेतु 11 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षण किया गया जिससे आने वाले समय में इस योजना का लाभ सरलता से लिया जा सके। इस अवसर पर क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सभाजीत सिंह ऋषि बंसी, राम प्रज्वलित सिंह, अजय कुमार सिंह एडवोकेट आदि लोग  उपस्थित  रहे।