Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरआवास के चयन को लेकर प्रधान की पिटाई

आवास के चयन को लेकर प्रधान की पिटाई

  • मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र के कछवन गांव में प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित जन चौपाल में आवास देने को लेकर प्रधान व लाभार्थी के बीच हाथापाई हो गई। प्रधान संग हुई हाथापाई से आक्रोशित लाभार्थी व परिजन मिलकर ब्लॉक मुख्यालय में प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्राम पंचायत कछवन में विभिन्न योजनाओं में पात्रों के चयन व जन समस्याओं के निराकरण के लिए जन चौपाल का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पर किया गया था जिसमें रामशबद राजभर ने आवास देने की मांग की जिस पर पात्रता को लेकर बहस होने लगी। आरोप है कि प्रधान विजय भारद्वाज व उनके समर्थकों ने रामशबद को अपशब्द कहा जिस पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। लोगों ने बीच बचाव किया। प्रधान व अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय चंदवक आ गए। राम शबद ने घटना की जानकारी वाराणसी गए भाई राजेश को दी। वह अपने मित्र के साथ चंदवक पहुंचा। राम शबद भी आ गया। तीनों ने मिलकर प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने रामशबद राजभर, राजेश राजभर पुत्र राधेश्याम व दीपक बरनवाल पुत्र राधेश्याम निवासी लटैनी थाना चौबेपुर वाराणसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।